इस बार 16 से लग रहा खरमास, 30 दिन नहीं गूंजेगी शहनाई
बस्ती। इस माह की 16 तारीख से खरमास लग रहा है। सूर्य अपनी राशि बदलेगा, इसलिए मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। विवाह के शुभ मुहूर्त के लिए 15 जनवरी तक का इंतजार करना होगा। सूर्य अपनी राशि बदलकर धनु में प्रवेश करेंगे। इसलिए मांगलिक कार्यों के 15 जनवरी तक का इंतजार करना होगा। खरमास में मुंडन, जनेऊ या फिर कोई अन्य संस्कार करना शुभ नहीं माना जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। खरमास के कारण गुरु का बल भी कमजोर हो जाता है और शुभ कार्य के वक्त सूर्य और गुरु दोनों का ही शुभ स्थिति में होना जरूरी है। इस वजह से खरमास में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
रोजाना सुबह उठकर सूर्य की पूजा करें और अर्घ्य करें।
- जप, तप, दान आदि करने से आपके जीवन से सभी प्रकार के कष्ट समाप्त होते हैं।
- गाय, गुरु, ब्राह्मण और संन्यासियों की सेवा करनी चाहिए।
- इस महीने नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है।
किसी पवित्र तीर्थस्थान की यात्रा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment