विद्यार्थियों को वेबसाइट का झटका, छात्रवृत्ति पर संकट

बस्ती। समाज कल्याण विभाग की दशमोत्तर एवं पूर्व दशम छात्रवृत्ति पर संकट मंडराने लगा है। वेबसाइट न चलने से लगभग 50 हजार विद्यार्थी अभी भी आवेदन से वंचित हैं। वह सहज जन सेवा केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। कहना है कि कई दिनों से वेबसाइट काम नही कर रही है। जब भी आवेदन किया जा रहा तो उसमें एरर दिखाने लगता है। इससे विद्यार्थियो में निराशा छाई हुई है। विभाग का कहना है कि अभी काफी समय है। मेंटनेंस के कारण वेबसाइट में दिक्कत आ रही, जिसे जल्द ठीक कर लिया जायेगा।   

           सहज जन सेवा केंद्र संचालक भी इसका कारण बता पाने में असमर्थ है। वही विभाग ने कक्षा नौ एवं हाईस्कूल की छात्रवृत्ति का आवेदन दो जनवरी को होगा। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई है। पिछले कई दिनों से वेवसाइट न चलने के कारण छात्र जन सेवा केंद्रो का चक्कर काट रहे हैं। अगर विद्यालय में आवेदन करने के बाद प्रिंट आउट नहीं जमा हुआ तो काफी संख्या में विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे।


जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि वेबसाइट ठीक से नहीं चल रही है। लेकिन अभी आवेदन करने के लिए काफी समय है। इसलिए चिंता की बात नहीं है। जल्द ही दिक्कत दूर कर ली जाएगी। कोई भी छात्र छात्रवृत्ति का आवेदन करने से वंचित नहीं होगा।    


            रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

इस बार 16 से लग रहा खरमास, 30 दिन नहीं गूंजेगी शहनाई

बस्ती मंडल में अब तक इतने फीसदी हुए मतदान, SP-BJP प्रत्याशियों में नोकझोंक