Posts

Showing posts from December, 2023

चोरी के बीच रुधौली में रहता है दहशत का माहौल

Image
बस्ती जिला रुधौली ब्लाक। बेखौफ बदमाश या फिर किसी की शरारत डाका डालने का पेड़ पर लगाया पोस्टर पुलिस को दिया चैलेंज  बदमाशों को नही रहा पुलिस का जरा सा भी खौफ पोस्टर लगाकर दिया डाका डालने का चैलेंज  वाल्टरगंज की घटना का अभी तक नहीं हुआ खुलासा ग्रामीणों में व्याप्त दहशत रात में जाग कर कर रहे रखवारी। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटना से बेखौफ बदमाशों का रुधौली में आतंक फैलाने की है साजिस विशुनपुरवा गांव के चुनिंदा घरों में 10 दिन के भीतर डाका डालने का अल्टीमेटम पेड़ पर चिपकाया पोस्टर बदमाश चोरी की बजाय कर रहे सीनाजोरी डांका डालने के लिए लगाया पोस्टर  रुधौली थाना के बिशुनपुरवा चौकी क्षेत्र में घटनाकारित करने की लिखी धमकी फैलाया दहशत  घटना को अंजाम देने के लिए लगाए गए पोस्ट से गांव में बना दहशत का माहौल रात की उड़ गयी नीद अभी कुछ दिन पूर्व विशुनपुरवा चौकी के अंतर्गत बरगदवा पाण्डेय में हुई थी चोरी। पुलिस के संज्ञान में है प्रकरण। चौकी के पास टूटा था ताला, रूधौली के दो सफाई कर्मियों के घर भी हुई थी चोरी  बस्ती जिले के अधिकांश थाना क्षेत्रों में चोरों क...

पोस्ट ऑफिस में रकम जमा करने के बहाने 50 हजार की ठगी

बस्ती । भानपुर।  बस्ती । जानकारी के अनुसार, सेमरा गांव निवासी मुरता मौर्या पत्नी ओमप्रकाश मौर्या ने सिविल जज फास्ट ट्रैक न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि भानपुर गांव निवासी संतोष वर्मा ने 18 सितंबर को उससे पोस्ट ऑफिस में 50 हजार रुपये जमा कराने की बात कही। दो दिन बाद तीन रसीद भी उसने दिए। समयावधि बीत जाने के बाद जब महिला ने भुगतान के लिए कहा तो उसका आधार कार्ड, फोटो ले लिया और अंगूठा भी लगवा लिया। आश्वासन दिया कि एक माह में भुगतान हो जाएगा। समय से भुगतान न होने पर वह 10 सितंबर 2022 को पुनः उसके घर पहुंची। भुगतान की बात करने पर आरोपी ने अपशब्द कहते हुए मारा पीटा और जान माल की धमकी दी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर आरोपी पर धोखाधड़ी कर ठगी केस दर्ज किया गया है।                  रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

विद्यार्थियों को वेबसाइट का झटका, छात्रवृत्ति पर संकट

बस्ती। समाज कल्याण विभाग की दशमोत्तर एवं पूर्व दशम छात्रवृत्ति पर संकट मंडराने लगा है। वेबसाइट न चलने से लगभग 50 हजार विद्यार्थी अभी भी आवेदन से वंचित हैं। वह सहज जन सेवा केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। कहना है कि कई दिनों से वेबसाइट काम नही कर रही है। जब भी आवेदन किया जा रहा तो उसमें एरर दिखाने लगता है। इससे विद्यार्थियो में निराशा छाई हुई है। विभाग का कहना है कि अभी काफी समय है। मेंटनेंस के कारण वेबसाइट में दिक्कत आ रही, जिसे जल्द ठीक कर लिया जायेगा।               सहज जन सेवा केंद्र संचालक भी इसका कारण बता पाने में असमर्थ है। वही विभाग ने कक्षा नौ एवं हाईस्कूल की छात्रवृत्ति का आवेदन दो जनवरी को होगा। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई है। पिछले कई दिनों से वेवसाइट न चलने के कारण छात्र जन सेवा केंद्रो का चक्कर काट रहे हैं। अगर विद्यालय में आवेदन करने के बाद प्रिंट आउट नहीं जमा हुआ तो काफी संख्या में विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि वेबस...

मुंडेरवा किसान मेले के लिए भारी पुलिस बल तैनात

बस्ती, मुंडेरवा।  में आज सोमवार को आयोजित शहीद किसान मेले को देखते हुए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। चार थानेदारों सहित 250 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा मुंडेरवा की तरफ आने-जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है।              शहर से होकर जाने वाली रोडवेज बसों के साथ ही अन्य वाहनों को पचपेड़िया होते हुए हाईवे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए बैरिकेडिंग भी कराई गई है। बस्ती से गोरखपुर जाने वालों को गोवा तिराहे से टेमा रहमत की तरफ मोड दिया जाएगा। जबकि गोरखपुर से बस्ती जाने वाले मार्ग को संतकबीरनगर की पुलिस चौकी कांटे से मोड़ दिया जाएगा। वही लालगंज से आने वाले वाहनों को मुंडेरवा क्रासिंग से मोड़ दिया जायेगा। एसओ मुंडेरवा कमलेश गौड ने बताया है कि मेले में आने वाले सभी वाहनों को आने दिया जायेगा। लालगंज, गौर, पैकोलिया और दुबौलिया सहित चार एसओ, दो निरीक्षक सहित कुल 250 फोर्स मेले के लिए लगाई गई है।               रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, एसआई सहित चार पुलिस कर्मी निलंबित

बस्ती जिले में वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पड़िया खास गांव में चोरी की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पड़िया चौराहे पर बांस-बल्ली रखकर बांसी मार्ग जाम कर दिया। दो दिन पहले महादेवा और तेनुआ गांव के पांच घरों से लाखों रुपये कीमत के गहने व रुपये चोरी हुए थे। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने किसी तरह जल्द खुलासे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।               लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसपी ने वाल्टरगंज थाने के एसआई लक्ष्मीनरायन मिश्र, एसआई अरविन्द कुमार राय, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल अभिमन्यु शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।   एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि अपने हल्का/बीट क्षेत्र में चोरी की घटनाओं व रात्रि गस्त के अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति बरती गई उदासीनता, लापरवाही, शिथिलता व स्वेच्छारिता के फलस्वरूप यह कार्रवाई की गई है। इस मामले की जांच सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय को सौंपी गई है।             रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

इस बार 16 से लग रहा खरमास, 30 दिन नहीं गूंजेगी शहनाई

बस्ती। इस माह की 16 तारीख से खरमास लग रहा है। सूर्य अपनी राशि बदलेगा, इसलिए मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। विवाह के शुभ मुहूर्त के लिए 15 जनवरी तक का इंतजार करना होगा। सूर्य अपनी राशि बदलकर धनु में प्रवेश करेंगे। इसलिए मांगलिक कार्यों के 15 जनवरी तक का इंतजार करना होगा। खरमास में मुंडन, जनेऊ या फिर कोई अन्य संस्कार करना शुभ नहीं माना जाता है।              धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। खरमास के कारण गुरु का बल भी कमजोर हो जाता है और शुभ कार्य के वक्त सूर्य और गुरु दोनों का ही शुभ स्थिति में होना जरूरी है। इस वजह से खरमास में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है।              रोजाना सुबह उठकर सूर्य की पूजा करें और अर्घ्य करें। - जप, तप, दान आदि करने से आपके जीवन से सभी प्रकार के कष्ट समाप्त होते हैं। - गाय, गुरु, ब्राह्मण और संन्यासियों की सेवा करनी चाहिए। - इस म...

पट्टीदारों का गिरोह ताबड़तोड़ कर रहा था चोरी, तीन गिरफ्तार

बस्ती। बस्ती। जिले में रुधौली के इंडियन ऑयल पेट्रोलपंप व डड़वा पांडेय पंचायत भवन में रखे इनवर्टर बैट्री, इलेक्ट्रानिक्स उपकरण आदि चोरी करने वाले गिरोह के तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों एक ही गांव महुआ के आपस में पट्टीदार हैं। आरोपियों के कब्जे से बुधवार रात चोरी किए गए सामान बरामद किया।             एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा किया। तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्हें रुपये की जरूरत थी। इसके लिए दोनों घटनाओं को अंजाम दिया। पकड़ने वाली टीम को एसपी की तरफ से 10 हजार रुपये इनाम दिया गया है।   एएसपी ने बताया कि क्षेत्र में हुई चोरियों के सिलसिले में एसएचओ दिनेश कुमार चौधरी की टीम आज शुक्रवार को रुधौली ब्लाक रोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध लोग बोरे में सामान लेकर जाते दिखे। उन्हें रोककर पूछताछ करने पर वे सकपका गए।   कड़ाई से पूछने पर बताया कि हम तीनों का चोरी करने का गिरोह है। बुधवार रात को डड़वा पांडे पंचायत भवन में ताला तोड़कर...