Posts

Showing posts from May, 2023

बस्ती मंडल में अब तक इतने फीसदी हुए मतदान, SP-BJP प्रत्याशियों में नोकझोंक

बस्ती निकाय चुनाव के मतदान का प्रतिशत शाम पांच बजे तक 52.59 प्रतिशत रहा। शाम पांच बजे तक एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में कुल मिलाकर 281302 मतदाताओं में से 147942 यानी 52.59 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इस बीच देखा गया कि शहर में ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा कम वोट पड़े। शाम पांच बजे तक नगर पालिका क्षेत्र में सबसे कम 42 प्रतिशत मतदान हुआ। मगर सबसे कम मतदाता वाली नगर पंचायत गायघाट में 65.3 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाल दिया था।   नगर पालिका बस्ती के कुल मतदाताओं 120509 में से पांच बजे तक 51512 यानी 42.75 प्रतिशत, नगर पंचायत बनकटी में 13041यानी 63.65 प्रतिशत, नगर में 10805 यानी 48.17 प्रतिशत, गनेशपुर में 11187 यानी 58.8 प्रतिशत मत डाले गए। इसी प्रकार गायघाट में 6048 यानी 65.3 प्रतिशत और मुंडेरवा नगर पंचायत 11019 59.7 प्रतिशत मत पड़े। नगर पंचायत बभनान में 10840 यानी 67.33 प्रतिशत, हर्रैया में 10058 यानी 62.7 प्रतिशत और कप्तानगंज में 10988 यानी 57.24 प्रतिशत मत पड़े। रुधौली तहसील के एक मात्र नगर पंचायत रुधौली में 12444 यानी 62.88 प्रतिशत मत पड़े। ...

रुधौली नपं में शांतिपूर्वक शुरू हुआ मतदान:24 बूथों पर मतदाताओं की लगी लाइन, 9 बजे तक 10% पड़े वोट

बस्ती जिले के रुधौली नगर पंचायत में आज बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। महिला मतदाताओं की भीड़ लगी रही। नौ बजे तक दस प्रतिशत मतदान हुआ। रुधौली नगर पंचायत में 19761 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें दस मतदान केंद्रों पर बनाए गए 24 बूथों पर मतदान सात बजे से शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर पैरा मिलिट्री तथा पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने मतदान किया। महेश प्रताप इंटर कालेज रूधौली में पिंक बूथ बनाए गए थे। इस बूथ पर महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान को लेकर जोनल मजिस्ट्रेट/एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत, सीओ प्रीति खरवार, तहसीलदार केसरी नंदन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।रुधौली नगर पंचायत में चुनाव के दौरान युवाओं ने भी मतदान किया। बूथों पर महिला मतदाताओं की भीड़ रही। वहीं प्राथमिक विद्यालय रुधौली में तीन बूथ बनाने के कारण...

शराब बनाने के उपकरण के साथ एक गिरफ्तार

बस्ती।  परशुरामपुर पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर धुरदा गांव के निकट नदी के किनारे जंगल के पास टीम ने दबिश देकर कच्ची शराब बना रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके कब्जे से तीन प्लास्टिक के डिब्बे में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरण के आवा दो किलो यूरिया, 500 ग्राम नौसादर बरामद किया। बरामद 60 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी हगनू निवासी जमुनहा थाना मनकापुर जनपद गोंडा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई दिवाकर यादव, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, विनोद कुमार, कांस्टेबल अतुलेंद्र पाल यादव, गोपाल राय, विजय यादव शामिल रहे।                रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

UP Nikay Chunav 2023: बस्ती जिले में चेकिंग के दौरान कार से मिली अवैध शराब और रुपये, दो गिरफ्तार

बस्ती।  थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाताओं को बांटने के लिए रुपए और शराब ले जाने की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान स्टेशन रोड पर एक मैरिज हॉल के सामने जा रही कार को रोका गया तलाशी में उसके पास से अवैध शराब बरामद की गई। बस्ती जिले में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की तलाशी में 06 लाख 95 हजार रुपये बरामद किए गए। दो वाहन सीज किए गए और दोनों के चालक को हिरासत में ले लिया गया। पुरानी बस्ती पुलिस ने मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से 46 सीसी अवैध शराब और ₹19500 नकद बरामद किया। वाहन चला रहे ऋषभ चौधरी निवासी मुंडेरवा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में ऋषभ चौधरी ने अपने को एक होटल का मैनेजर बताया मगर वह शराब के बारे में नहीं बता सका। पकड़े गए रुपये वह होटल का बता रहा है।                 रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

डिवाइडर पर चढ़कर पलटा पिकअप, लखीमपुर के 13 मजदूर घायल

बस्ती। जिले में लखीमपुर से गोरखपुर जा रहा मजदूरों से भरा पिकअप सोमवार को भोर में करीब चार बजे हर्रैया थाने के गजानन ढाबे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार 13 मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। दो मजदूरों को गंभीर चोट आने के चलते चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि अन्य मजदूरों का उपचार सीएससी कप्तानगंज में चल रहा है। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।           सड़क निर्माण के लिए लखीमपुर से मजदूर गोरखपुर लाए जा रहे थे। 13 मजदूर पिकअप में सवार होकर रविवार रात में वहां से निकले। भोर में करीब चार बजे पिकअप के चालक को झपकी आ गई। पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया और पिकअप में सवार 13 मजदूर घायल हो गए। चीख-सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में महाराजगंज चौकी पुलिस पहुंच गई और घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।   ये मजदूर हुए घायल प्रहलाद पुत्र कल्लू निवासी पचासा थाना ईसानगर लखीमपुर, इतवारी पुत्र पहलाद, बराती पुत्र प्रहलाद,...

रुधौली में एसपी ने चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग-मार्च

बस्ती। जिला के  रुधौली नगर पंचायत चुनाव को लेकर आगामी ग्यारह मई को होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रुप से कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में भारतीय तिब्बत सीमा सुरक्षा बल टीम के साथ शनिवार को रुधौली नगर पंचायत में फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया । फ्लैग मार्च रुधौली थाने से चलकर महेश प्रताप इंटर कॉलेज रुधौली पहुंची । जहां पर पिंक बूथ सहित सुरक्षा बल कर्मियों के रहने के लिए व्यवस्था के बारे में पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया| पुलिस अधीक्षक द्वारा शौचालय तथा साफ सफाई आदि के बारे में भी जानकारी लिया गया । फ्लैग मार्च रुधौली कस्बा के बैंक गली डुमरियागंज चौराहा होते हुए बखिरा चौराहे सहित वापिस भानपुर चौराहे से मुडिपार चौराहा तक फ्लैग मार्च किया गया। इस मौके पर सीओ प्रीति खरवार ,प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार,आइटीबीपी के एसआई सचिन कुमार यादव,इंस्पेक्टर मनोहर लाल, हनुमानागंज चौकी प्रभारी अजय सिंह, विशुनपुरवा चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह, एसआई श्रीराम सिह,एसआई आरपी यादव, एसआई सूर्यनाथ यादव, हेड कांस संदीप सि...

रुधौली में भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद ने निकाली पदयात्रा:आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

बस्ती जिले के रुधौली नगर पंचायत चुनाव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी सफीना खातून पत्नी मो.शमीम के समर्थन में रविवार को भीम आर्मी के संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने रुधौली .कस्बे में पद यात्रा निकालते हुए जनसभा को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि मैं दलित समाज के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं । पूरे देश मैं अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता हूं । बाबा साहब के सपनों को पूरा करना मेरा एक ही लक्ष्य है । बाबा साहब ने जो अधिकार दिया उस अधिकार को हम सभी पहचाने और उसका जवाब हम अपने वोटो से दें । उन्होंने कहा कि भीम आर्मी संगठन दलित समाज की महिलाओं को मजबूती देने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं | भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी बहुजन समाज की दलित और पिछड़े तथा अल्पसंख्यक समाज के मुस्लिम समाज के लिए लगातार संघर्ष कर रही है ।आप लोग रुधौली नगर पंचायत चुनाव में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के हाथों को मजबूत करें। आजाद समाज पार्टी की जीत से दलित समाज मजबूत होगा । उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में हाउस टैक्स और वाटर टैक्...

बस्ती की 15 सड़कों की दूर होगी बदहाली

बस्ती। जिले की 15 सड़कों की बदहाली जल्‍द दूर होगी। शासन ने इस पर कार्य शुरू कराने के लिए मार्च में ही मंजूरी देकर धन जारी कर दिया है। पीडब्‍लूडी विभाग ने टेंडर आदि की प्रक्रिया भी चालू कर दिया, लेकिन इसी बीच नगर निकाय चुनाव के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। उम्मीद जताई जा रही है कि बरसात से पहले ही यह सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी और राहगीरों का आवागमन आसान हो जाएगा। जिले में सड़कों की जर्जर हालत देखते हुए पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड ने 9 व निर्माण खंड एक ने 6 सड़कों के मरम्मत व नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। इनके लिए कुल 25 करोड़ 43 लाख 37 हजार रुपए खर्च होने का अंदाजा लगाया गया था। कुल 113 किमी लंबी सड़कों के मरम्मत व नवीनीकरण के लिए शासन ने 16 मार्च को ही इस प्रस्ताव पर मंजूरी देते हुए 50 लाख 88 हजार रुपए बतौर टोकन मनी जारी कर दिया, तत्काल टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर कार्य चालू करने का निर्देश दिया। लेकिन निकाय चुनाव के कारण निर्माण प्रक्रिया थम गई। जिन सड़कों की मरम्मत होनी है उनमें बस्ती अयोध्या फोरलेन से बाघानाला-परशुरामपुर ,परसा-परशुरामपुर, कप्तानगंज-पिपरागौतम वाया नगर बाजार, ...

शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, रात में बाइक को चोर ने उड़ाया

बस्ती पुलिस ने चोरी की बाइक और मोबाइल को 24 घंटे के अन्दर बरामद कर एक को गिरफ्तार किया है। बाइक के साथ पकड़े गए युवक पर पूर्व में एक किशोरी के अपहरण और बलात्कार मामले में षड़यंत्र में शामिल होने का मुकदमा दर्ज है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐंठी निवासी रूद्रनरायन त्रिपाठी 4 मई को अपने मित्र नगर थाना क्षेत्र के पोखरा टोला बनकटिया निवासी रामसजीवन पाण्डेय की लड़की की शादी में शामिल होने गए थे। वे वहां हो रहे आरकेस्ट्रा को देखने मे व्यस्त हो गए, इस बीच मौका पाकर चोर ने उनकी बाइक चुरा ली। उनकी मोबाइल भी बाइक की डिग्गी में ही रखी थी। रात करीब 2 बजे जब वे वापस बाइक लेने पहुंचे तो वह गायब मिली। शुक्रवार को उन्होंने थाने पर बाइक चोरी मामले में पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। एसओ जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को झिरझिरिया पुल के पास से दुबौलिया थाना क्षेत्र के करमी गांव निवासी संदीप वर्मा को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक और मोबाइल बरामद की है।             रुधौली  बस्ती से अजय पांडेय की...

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी के पक्ष में मांगा समर्थन

बस्ती। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को रुधौली में आयोजित सभा में पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि आप जन मुद्दों की पक्षधर है। सभा के बाद उन्होंने पदयात्रा निकालकर लोगों से समर्थन की अपील की। मौके पर प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, पुष्करादित्य सिंह, राजकुमार सोनी, सभाजीत सिंह, अखिलेशपति त्रिपाठी, डॉ. संजय चौधरी, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक बभनान। नगर पंचायत के एक मैरिज हाल में सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के लिए कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं। बिना कार्यकर्ताओं के कोई कार्य संभव नहीं है। मौके पर प्रबल मालानी, आनंद सिंह कलहंस,अनिल सोनी, विजय कसौधन, अजीत कुमार पांडेय सोनू, श्रवण कुमार तुलस्यान, विवेकानंद, राजेश कसौधन आदि मौजूद रहे।              रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

ट्रैक्टर चोरों के गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

बस्ती।  जिले के थाना कोतवाली पुलिस व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के हरदिया बरगदवा के पास शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हुई मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख चोरों ने फायर कर दिया। बस्ती जिले के थाना कोतवाली पुलिस व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के हरदिया बरगदवां के पास शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हुई मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख चोरों ने फायर कर दिया। जिसकी गोली एक सिपाही के हाथ को छीलते गुजर गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश देवेश के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के दो ट्रैक्टर, तमंचा कारतूस व खोखा बरामद किया गया है।                 रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

बस्ती जिले में भाजपा और निर्दल प्रत्याशी समर्थकों में बवाल, मारपीट करने का आरोप

बस्ती।  थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत गनेशपुर में प्रचार के दौरान बृहस्पतिवार रात पूर्व विधायक और पूर्व प्रधान समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान की छत से पत्थर फेंका गया और फायरिंग की गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ वाल्टरगंज थाने में तहरीर दी है। मारपीट व गाली गलौज का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला उस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।              रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट

गेट पर ताला जड़कर संविदा कर्मियों ने दिया धरना

बस्ती।  हर्रैया। चार महीने से मानदेय नहीं मिलने से परेशान संविदाकमियों ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारी मानदेय मिलने तक धरने पर बैठे रहने की चेतावनी दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हत्या के मामले में फरार आरोपी लेखा लिपिक नित्यानंद सिंह का प्रभार राजेश्वर को मिला लेकिन, तमाम पत्रावलियों गायब होने के कारण नगर पंचायत का काम काज सुचारू रूप से चल नहीं पा रहा है। यही कारण है कि संविदा कर्मियों की मानदेय भुगतान भी नहीं हो पा रही है। धरना दे रहे कर्मियों का नेतृत्व कर रहे शेलेंद्र सिंह ने बताया कि 10 कर्मियों की मानदेय चार माह से बाधित है। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई आदि का खर्च नहीं चुका पा रहे हैं। खबर लिखी जाने तक धरना स्थल पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव ने बताया कि अप्रैल में सभी कर्मियों की मानदेय भुगतान के लिए बिल बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। डीएम का अनुमोदन मिलते ही मानदेय की भुगतान कर दी जाएगी।              रुधौली बस्त...

अंतिम संस्कार में आए नाती की नदी में डूबकर मौत,

जानकारी के अनुसार लालगंज थानाक्षेत्र के अमरडोभा निवासी 75 वर्षीय हरिराम की आज गुरुवार को मौत हो गई थी। परिवार के लोग उनका शव लेकर दाह संस्कार के लिए सरयू नदी के कलवारी थानाक्षेत्र के नौरहनी घाट पर पहुंचे। करीब एक बजे चिता में आग लगाने के बाद साथ गए लोग तट पर बैठकर इंतजार करने लगे। करीब दो बजे कुछ लड़के सरयू नदी में नहाने लगे। जिसमें अमरडोभा निवासी विजय और धीरू का पांव फिसल गया और दोनों पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख किनारे खड़ा मृतक का नाती सुमित (17) नदी में कूद पड़ा। डूब रहे दोनों बच्चों को तो सुमित ने बचा लिया लेकिन खुद डूब गया। जिसके बाद वहां का माहौल बदल गया।    मामले की जानकारी होते ही कलवारी थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज गायघाट द्वारिका प्रसाद चौधरी, चौकी इंचार्ज बहादुरपुर सुनील कुमार गौड़ एवं चौकी इंचार्ज कुदरहा अरविंद यादव मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर करीब एक घंटे के प्रयास के बाद सुमित को खोज निकाला। मगर तब तक मौत हो चुकी थी।                  रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

बस्ती पहुंचे सीएम योगी:बोले- नए ओज और तेज के साथ डबल इंजन की सरकार कर रही विकास

बस्ती में दूसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजकीय इंटर कालेज परिसर में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने जिले के पौराणिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक योगदान की चर्चा की। कहा कि बस्ती को पिछली सरकारों की उपेक्षा का दंश झेलना पड़ा। पिछली सरकारों ने तो बस्ती को वहां पहुंचा दिया था कि एक साहित्यकार को यहां तक कहना पड़ा था कि बस्ती को बस्ती कहूं तो काको कहूं उजाड़। आज बस्ती इस मुहावरे से ऊपर उठ गया है। एक नए ओज और तेज के साथ डबल इंजन की सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करती दिखाई दे रही है।                  रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा प्रवेश

बस्ती। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विकास भवन स्थित उप श्रम आयुक्त कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्रम शक्तिसेन मौर्य ने कहा कि परशुरामपुर में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि नव निर्मित यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार दुबे ने कहा कि श्रम कल्याण परिषद मजूदरों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। योजनाओं में लाभ के लिए समय-समय पर शिविर लगाकर जागरूक करने और पंजीकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए अभियान चलाकर फैक्ट्रियों और अन्य जगहों की जांच की जाती है। यदि कहीं किसी मजदूर को परेशान किया जा रहा है तो इसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाती है। बालश्रम के खिलाफ प्रतिष्ठानों की औचक जांच भी की जाती है। गोष्ठी में श्रम प्रवर्तन अधिकारी इकबाल अहमद, श्रमिक प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, शिवाकांत शुक्ला, विश्वशक्ति पांडेय, अजय, शिवशंकर, राम गोपाल, संदीप कुमार, रमेश सिंह, अमरनाथ, सत्यप्रकाश...

बस्ती। जिले के कप्तानगंज से सभासद प्रत्याशी की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Image
चर्चा है कि पुलिस के कैदी वाहन से यह दुर्घटना हुई है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट बताने से कतरा रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं है कि किस वाहन से दुर्घटना हुई है। बस्ती शहर के मालवीय रोड पर रौता चौराहे के निकट सड़क हादसे में महिला सभासद प्रत्याशी की मौत हो गई। वह स्कूटी से अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।               रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट