रुधौली नपं में शांतिपूर्वक शुरू हुआ मतदान:24 बूथों पर मतदाताओं की लगी लाइन, 9 बजे तक 10% पड़े वोट
बस्ती जिले के रुधौली नगर पंचायत में आज बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। महिला मतदाताओं की भीड़ लगी रही। नौ बजे तक दस प्रतिशत मतदान हुआ।
रुधौली नगर पंचायत में 19761 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें दस मतदान केंद्रों पर बनाए गए 24 बूथों पर मतदान सात बजे से शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर पैरा मिलिट्री तथा पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने मतदान किया। महेश प्रताप इंटर कालेज रूधौली में पिंक बूथ बनाए गए थे। इस बूथ पर महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
मतदान को लेकर जोनल मजिस्ट्रेट/एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत, सीओ प्रीति खरवार, तहसीलदार केसरी नंदन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।रुधौली नगर पंचायत में चुनाव के दौरान युवाओं ने भी मतदान किया। बूथों पर महिला मतदाताओं की भीड़ रही। वहीं प्राथमिक विद्यालय रुधौली में तीन बूथ बनाने के कारण भारी भीड़ जमा हो गई। जिससे मतदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुधौली में लंबी लाइन लगी हुई है।
महेश प्रताप इंटर कॉलेज में बने बूथ पर भी लंबी लाइन लगी हुई है। युवा मतदाताओं में पहली बार वोट आने पर उत्साह देखा जा रहा है। जबकि बुजुर्ग मतदाताओं में गांधीनगर वार्ड की 85 वर्षीय सावित्री मिश्रा ने मतदान किया। वहीं शान्ति नगर निवासी दिव्यांग शिवपूजन को उनके नाती ठेले पर बैठाकर मतदान कराने ले गये।
रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment