अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा प्रवेश
बस्ती।
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विकास भवन स्थित उप श्रम आयुक्त कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्रम शक्तिसेन मौर्य ने कहा कि परशुरामपुर में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि नव निर्मित यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार दुबे ने कहा कि श्रम कल्याण परिषद मजूदरों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। योजनाओं में लाभ के लिए समय-समय पर शिविर लगाकर जागरूक करने और पंजीकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए अभियान चलाकर फैक्ट्रियों और अन्य जगहों की जांच की जाती है। यदि कहीं किसी मजदूर को परेशान किया जा रहा है तो इसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाती है।
बालश्रम के खिलाफ प्रतिष्ठानों की औचक जांच भी की जाती है। गोष्ठी में श्रम प्रवर्तन अधिकारी इकबाल अहमद, श्रमिक प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, शिवाकांत शुक्ला, विश्वशक्ति पांडेय, अजय, शिवशंकर, राम गोपाल, संदीप कुमार, रमेश सिंह, अमरनाथ, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment