बस्ती जिले में भाजपा और निर्दल प्रत्याशी समर्थकों में बवाल, मारपीट करने का आरोप
बस्ती। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत गनेशपुर में प्रचार के दौरान बृहस्पतिवार रात पूर्व विधायक और पूर्व प्रधान समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान की छत से पत्थर फेंका गया और फायरिंग की गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ वाल्टरगंज थाने में तहरीर दी है। मारपीट व गाली गलौज का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला उस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment