बस्ती पहुंचे सीएम योगी:बोले- नए ओज और तेज के साथ डबल इंजन की सरकार कर रही विकास
बस्ती में दूसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजकीय इंटर कालेज परिसर में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने जिले के पौराणिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक योगदान की चर्चा की। कहा कि बस्ती को पिछली सरकारों की उपेक्षा का दंश झेलना पड़ा।
पिछली सरकारों ने तो बस्ती को वहां पहुंचा दिया था कि एक साहित्यकार को यहां तक कहना पड़ा था कि बस्ती को बस्ती कहूं तो काको कहूं उजाड़। आज बस्ती इस मुहावरे से ऊपर उठ गया है। एक नए ओज और तेज के साथ डबल इंजन की सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करती दिखाई दे रही है।
रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment