ट्रैक्टर चोरों के गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
बस्ती। जिले के थाना कोतवाली पुलिस व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के हरदिया बरगदवा के पास शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हुई मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख चोरों ने फायर कर दिया।
बस्ती जिले के थाना कोतवाली पुलिस व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के हरदिया बरगदवां के पास शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हुई मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख चोरों ने फायर कर दिया। जिसकी गोली एक सिपाही के हाथ को छीलते गुजर गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश देवेश के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के दो ट्रैक्टर, तमंचा कारतूस व खोखा बरामद किया गया है।
रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment