रुधौली में एसपी ने चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग-मार्च

बस्ती। जिला के रुधौली नगर पंचायत चुनाव को लेकर आगामी ग्यारह मई को होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रुप से कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में भारतीय तिब्बत सीमा सुरक्षा बल टीम के साथ शनिवार को रुधौली नगर पंचायत में फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया ।
फ्लैग मार्च रुधौली थाने से चलकर महेश प्रताप इंटर कॉलेज रुधौली पहुंची । जहां पर पिंक बूथ सहित सुरक्षा बल कर्मियों के रहने के लिए व्यवस्था के बारे में पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया| पुलिस अधीक्षक द्वारा शौचालय तथा साफ सफाई आदि के बारे में भी जानकारी लिया गया । फ्लैग मार्च रुधौली कस्बा के बैंक गली डुमरियागंज चौराहा होते हुए बखिरा चौराहे सहित वापिस भानपुर चौराहे से मुडिपार चौराहा तक फ्लैग मार्च किया गया।
इस मौके पर सीओ प्रीति खरवार ,प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार,आइटीबीपी के एसआई सचिन कुमार यादव,इंस्पेक्टर मनोहर लाल, हनुमानागंज चौकी प्रभारी अजय सिंह, विशुनपुरवा चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह, एसआई श्रीराम सिह,एसआई आरपी यादव, एसआई सूर्यनाथ यादव, हेड कांस संदीप सिंह, कांस दिग्विजय सिंह, नरेश चंद्र, रमेश पुरी, अभिलाष प्रताप सिंह, राजू यादव, अमित सिंह अंकित कुमार, शुभेंद्र त्रिपाठी,महिला कांस किरण सरोज,महिला कांस प्रियांशी यादव, महिला कांस मीनाक्षी चौरसिया, महिला कांस पूजा सहित आदि लोग रहे।    


           रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

Comments

Popular posts from this blog

विद्यार्थियों को वेबसाइट का झटका, छात्रवृत्ति पर संकट

इस बार 16 से लग रहा खरमास, 30 दिन नहीं गूंजेगी शहनाई

बस्ती मंडल में अब तक इतने फीसदी हुए मतदान, SP-BJP प्रत्याशियों में नोकझोंक