शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, रात में बाइक को चोर ने उड़ाया

बस्ती पुलिस ने चोरी की बाइक और मोबाइल को 24 घंटे के अन्दर बरामद कर एक को गिरफ्तार किया है। बाइक के साथ पकड़े गए युवक पर पूर्व में एक किशोरी के अपहरण और बलात्कार मामले में षड़यंत्र में शामिल होने का मुकदमा दर्ज है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐंठी निवासी रूद्रनरायन त्रिपाठी 4 मई को अपने मित्र नगर थाना क्षेत्र के पोखरा टोला बनकटिया निवासी रामसजीवन पाण्डेय की लड़की की शादी में शामिल होने गए थे। वे वहां हो रहे आरकेस्ट्रा को देखने मे व्यस्त हो गए, इस बीच मौका पाकर चोर ने उनकी बाइक चुरा ली। उनकी मोबाइल भी बाइक की डिग्गी में ही रखी थी। रात करीब 2 बजे जब वे वापस बाइक लेने पहुंचे तो वह गायब मिली। शुक्रवार को उन्होंने थाने पर बाइक चोरी मामले में पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी।
एसओ जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को झिरझिरिया पुल के पास से दुबौलिया थाना क्षेत्र के करमी गांव निवासी संदीप वर्मा को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक और मोबाइल बरामद की है।   

         रुधौली  बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

Comments

Popular posts from this blog

विद्यार्थियों को वेबसाइट का झटका, छात्रवृत्ति पर संकट

इस बार 16 से लग रहा खरमास, 30 दिन नहीं गूंजेगी शहनाई

बस्ती मंडल में अब तक इतने फीसदी हुए मतदान, SP-BJP प्रत्याशियों में नोकझोंक