रुधौली में भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद ने निकाली पदयात्रा:आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित
बस्ती जिले के रुधौली नगर पंचायत चुनाव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी सफीना खातून पत्नी मो.शमीम के समर्थन में रविवार को भीम आर्मी के संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने रुधौली .कस्बे में पद यात्रा निकालते हुए जनसभा को संबोधित किया ।
उन्होंने कहा कि मैं दलित समाज के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं । पूरे देश मैं अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता हूं । बाबा साहब के सपनों को पूरा करना मेरा एक ही लक्ष्य है । बाबा साहब ने जो अधिकार दिया उस अधिकार को हम सभी पहचाने और उसका जवाब हम अपने वोटो से दें । उन्होंने कहा कि भीम आर्मी संगठन दलित समाज की महिलाओं को मजबूती देने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं | भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी बहुजन समाज की दलित और पिछड़े तथा अल्पसंख्यक समाज के मुस्लिम समाज के लिए लगातार संघर्ष कर रही है ।आप लोग रुधौली नगर पंचायत चुनाव में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के हाथों को मजबूत करें। आजाद समाज पार्टी की जीत से दलित समाज मजबूत होगा । उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स साहित नगर पंचायत की सड़कें और समस्याओं से निजात मिलेगी।
रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment