राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी के पक्ष में मांगा समर्थन

बस्ती। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को रुधौली में आयोजित सभा में पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि आप जन मुद्दों की पक्षधर है। सभा के बाद उन्होंने पदयात्रा निकालकर लोगों से समर्थन की अपील की। मौके पर प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, पुष्करादित्य सिंह, राजकुमार सोनी, सभाजीत सिंह, अखिलेशपति त्रिपाठी, डॉ. संजय चौधरी, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
बभनान। नगर पंचायत के एक मैरिज हाल में सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के लिए कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं। बिना कार्यकर्ताओं के कोई कार्य संभव नहीं है। मौके पर प्रबल मालानी, आनंद सिंह कलहंस,अनिल सोनी, विजय कसौधन, अजीत कुमार पांडेय सोनू, श्रवण कुमार तुलस्यान, विवेकानंद, राजेश कसौधन आदि मौजूद रहे।   


          रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

Comments

Popular posts from this blog

बस्ती। जिले के कप्तानगंज से सभासद प्रत्याशी की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विद्यार्थियों को वेबसाइट का झटका, छात्रवृत्ति पर संकट

इस बार 16 से लग रहा खरमास, 30 दिन नहीं गूंजेगी शहनाई