बस्ती मंडल में अब तक इतने फीसदी हुए मतदान, SP-BJP प्रत्याशियों में नोकझोंक

बस्ती निकाय चुनाव के मतदान का प्रतिशत शाम पांच बजे तक 52.59 प्रतिशत रहा। शाम पांच बजे तक एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में कुल मिलाकर 281302 मतदाताओं में से 147942 यानी 52.59 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

इस बीच देखा गया कि शहर में ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा कम वोट पड़े। शाम पांच बजे तक नगर पालिका क्षेत्र में सबसे कम 42 प्रतिशत मतदान हुआ। मगर सबसे कम मतदाता वाली नगर पंचायत गायघाट में 65.3 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाल दिया था।  

नगर पालिका बस्ती के कुल मतदाताओं 120509 में से पांच बजे तक 51512 यानी 42.75 प्रतिशत, नगर पंचायत बनकटी में 13041यानी 63.65 प्रतिशत, नगर में 10805 यानी 48.17 प्रतिशत, गनेशपुर में 11187 यानी 58.8 प्रतिशत मत डाले गए।

इसी प्रकार गायघाट में 6048 यानी 65.3 प्रतिशत और मुंडेरवा नगर पंचायत 11019 59.7 प्रतिशत मत पड़े। नगर पंचायत बभनान में 10840 यानी 67.33 प्रतिशत, हर्रैया में 10058 यानी 62.7 प्रतिशत और कप्तानगंज में 10988 यानी 57.24 प्रतिशत मत पड़े। रुधौली तहसील के एक मात्र नगर पंचायत रुधौली में 12444 यानी 62.88 प्रतिशत मत पड़े।  

बस्ती जिले में केडीसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। मौके पर सदर विधायक सपा कार्यकर्ताओं ने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है।  

    
          रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

Comments

Popular posts from this blog

विद्यार्थियों को वेबसाइट का झटका, छात्रवृत्ति पर संकट

इस बार 16 से लग रहा खरमास, 30 दिन नहीं गूंजेगी शहनाई