UP Nikay Chunav 2023: बस्ती जिले में चेकिंग के दौरान कार से मिली अवैध शराब और रुपये, दो गिरफ्तार

बस्ती। थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाताओं को बांटने के लिए रुपए और शराब ले जाने की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान स्टेशन रोड पर एक मैरिज हॉल के सामने जा रही कार को रोका गया तलाशी में उसके पास से अवैध शराब बरामद की गई।
बस्ती जिले में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की तलाशी में 06 लाख 95 हजार रुपये बरामद किए गए। दो वाहन सीज किए गए और दोनों के चालक को हिरासत में ले लिया गया।
पुरानी बस्ती पुलिस ने मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से 46 सीसी अवैध शराब और ₹19500 नकद बरामद किया। वाहन चला रहे ऋषभ चौधरी निवासी मुंडेरवा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में ऋषभ चौधरी ने अपने को एक होटल का मैनेजर बताया मगर वह शराब के बारे में नहीं बता सका। पकड़े गए रुपये वह होटल का बता रहा है।    


            रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

Comments

Popular posts from this blog

विद्यार्थियों को वेबसाइट का झटका, छात्रवृत्ति पर संकट

इस बार 16 से लग रहा खरमास, 30 दिन नहीं गूंजेगी शहनाई

बस्ती मंडल में अब तक इतने फीसदी हुए मतदान, SP-BJP प्रत्याशियों में नोकझोंक