पोस्ट ऑफिस में रकम जमा करने के बहाने 50 हजार की ठगी
बस्ती । भानपुर।
बस्ती । जानकारी के अनुसार, सेमरा गांव निवासी मुरता मौर्या पत्नी ओमप्रकाश मौर्या ने सिविल जज फास्ट ट्रैक न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि भानपुर गांव निवासी संतोष वर्मा ने 18 सितंबर को उससे पोस्ट ऑफिस में 50 हजार रुपये जमा कराने की बात कही। दो दिन बाद तीन रसीद भी उसने दिए। समयावधि बीत जाने के बाद जब महिला ने भुगतान के लिए कहा तो उसका आधार कार्ड, फोटो ले लिया और अंगूठा भी लगवा लिया। आश्वासन दिया कि एक माह में भुगतान हो जाएगा। समय से भुगतान न होने पर वह 10 सितंबर 2022 को पुनः उसके घर पहुंची। भुगतान की बात करने पर आरोपी ने अपशब्द कहते हुए मारा पीटा और जान माल की धमकी दी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर आरोपी पर धोखाधड़ी कर ठगी केस दर्ज किया गया है।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment