पट्टीदारों का गिरोह ताबड़तोड़ कर रहा था चोरी, तीन गिरफ्तार

बस्ती।
बस्ती। जिले में रुधौली के इंडियन ऑयल पेट्रोलपंप व डड़वा पांडेय पंचायत भवन में रखे इनवर्टर बैट्री, इलेक्ट्रानिक्स उपकरण आदि चोरी करने वाले गिरोह के तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों एक ही गांव महुआ के आपस में पट्टीदार हैं। आरोपियों के कब्जे से बुधवार रात चोरी किए गए सामान बरामद किया।  

          एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा किया। तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्हें रुपये की जरूरत थी। इसके लिए दोनों घटनाओं को अंजाम दिया। पकड़ने वाली टीम को एसपी की तरफ से 10 हजार रुपये इनाम दिया गया है।

 
एएसपी ने बताया कि क्षेत्र में हुई चोरियों के सिलसिले में एसएचओ दिनेश कुमार चौधरी की टीम आज शुक्रवार को रुधौली ब्लाक रोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध लोग बोरे में सामान लेकर जाते दिखे। उन्हें रोककर पूछताछ करने पर वे सकपका गए।  

कड़ाई से पूछने पर बताया कि हम तीनों का चोरी करने का गिरोह है। बुधवार रात को डड़वा पांडे पंचायत भवन में ताला तोड़कर वहां रखे प्रिंटर, यूपीएस, की बोर्ड, कैमरा, हार्ड डिस्क, माउस, इनवर्टर, चार्जर आदि सामान को चुरा लिए थे। अगली रात रुधौली कस्बे में पेट्रोल पंप से दो बैटरी, इनवर्टर, चार्जर, की-बोर्ड, मॉनिटर आदि सामान चोरी किया था। जिसे बोरों में भरकर सिद्धार्थनगर बेचने ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में रुधौली थाने के महुआ गांव निवासी जयदीप निषाद, राहुल निषाद और कृष्णा निषाद शामिल है।  


          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

विद्यार्थियों को वेबसाइट का झटका, छात्रवृत्ति पर संकट

इस बार 16 से लग रहा खरमास, 30 दिन नहीं गूंजेगी शहनाई

बस्ती मंडल में अब तक इतने फीसदी हुए मतदान, SP-BJP प्रत्याशियों में नोकझोंक