मुंडेरवा किसान मेले के लिए भारी पुलिस बल तैनात
बस्ती, मुंडेरवा। में आज सोमवार को आयोजित शहीद किसान मेले को देखते हुए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। चार थानेदारों सहित 250 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा मुंडेरवा की तरफ आने-जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है।
शहर से होकर जाने वाली रोडवेज बसों के साथ ही अन्य वाहनों को पचपेड़िया होते हुए हाईवे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए बैरिकेडिंग भी कराई गई है। बस्ती से गोरखपुर जाने वालों को गोवा तिराहे से टेमा रहमत की तरफ मोड दिया जाएगा। जबकि गोरखपुर से बस्ती जाने वाले मार्ग को संतकबीरनगर की पुलिस चौकी कांटे से मोड़ दिया जाएगा। वही लालगंज से आने वाले वाहनों को मुंडेरवा क्रासिंग से मोड़ दिया जायेगा।
एसओ मुंडेरवा कमलेश गौड ने बताया है कि मेले में आने वाले सभी वाहनों को आने दिया जायेगा। लालगंज, गौर, पैकोलिया और दुबौलिया सहित चार एसओ, दो निरीक्षक सहित कुल 250 फोर्स मेले के लिए लगाई गई है।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment